Post Page Advertisement [Top]

ब्रेड अप्पे पिज़्ज़ा
 पिज्जा बेस के लिए : -
4 ब्रेड स्लाइस
दो चम्मच बटर
सामग्री भरावन  के लिए  : -
बारीक कटी हरी मिर्च : 1/4  प्याला
शिमला मिर्ची बारीक कटी हुई : 1/2 प्याला
टमाटर बारीक कटे हुए  : 1/2 प्याला
उबले हुए स्वीट कॉर्न : 1/2 प्याला 
ग्रेटेड चीज : 1/2 प्याला
धनिया पत्ती बारीक कटी : 1/4 प्याला
नमक : 1 चम्मच
काली मिर्ची : 1/2 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स : 1 चम्मच
ओरिगैनो : 3/4 चम्मच
विधि : -
ब्रेड के राउंडल्स (गोल शेप) कुकीकटर से या किसी गिलास कटोरी से काट लेंगे ।
गोल ब्रेड को बेलन की सहायता से बेलकर पतला कर लेंगे ।
इनके दोनों तरफ बटर लगा देंगे
इस तरह सभी को तैयार कर लेंगे
मसाले के लिए
एक प्याली में पिज़्ज़ा भरावन की सभी सामग्री डालकर तैयार कर लेंगे
गैस पर अप्पे पैन को गर्म होने रखेंगे ।
जब पेन गरम हो जाए हर कबैटी में बटर वाली ब्रेड स्लाइस रख देंगे उस पर पिज़्ज़ा भरावन डाल देंगे  और ऊपर से चीज भी डाल देंगे ,और इसे प्लेट या पिज़्ज़ा ढक्कन से ढक देंगे गैस को एकदम सिम कर देंगे ।
चीज के पिघलने तक इसे सेक लेंगे ।
और नीचे से ब्रेड भी ब्राउन होने देंगे ।
टमाटर सॉस के साथ सर्व करेंगे गरम गरम ।
बहुत ही जल्दी बनने वाली यह पिज़्ज़ा की रेसिपी है जो बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आने वाली है बहुत सारी सब्जियों के साथ बनेगी तो यह हेल्दी भी हो जाएगी ।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib