गन्ने का रस/ जूस
सामग्री : -
गुड : 2 - 3 चम्मच
पुदीना : 8 - 10 पत्तियां नमक : 1/4 चम्मच
नींबू : 1/2 नींबू का रस
पानी : 2 गिलास
बर्फ आवश्यकतानुसार
विधि :
गुड को टुकड़े करके ले लेंगे ,अब एक बाउल में डालेंगे तीन चम्मच गुड , 8 - 10 पुदीने की पत्ती इनको अच्छे से मार्बल वाली मूसली की सहायता से हल्के हाथों से दबाते हुए क्रश कर लेंगे जब दोनों अच्छे से मिल जाए तब इसमें डालेंगे दो ग्लास पानी और अच्छे से मिला लेंगे , डालेंगे नींबू का रस और काला नमक और इसे छान लेंगे एक जार में और सर्व कर देंगे दो छोटे जार में और डाल देंगे काला नमक ,सजा देंगे पुदीने की पत्ती से तैयार है गन्ने का रस एकदम मार्केट जैसा स्वाद
No comments:
Post a Comment