Post Page Advertisement [Top]

: -
लीची : 1/2 किलो
दूध :1 किलो
चीनी :1/2 किलो
बादाम : 8-10
केसर : 8 -10 तार
विधि : गैस पर पेन रखेंगे और उसमें दूध उबालने रख देंगे लगातार हिलाते हुए दूध को रबड़ी जैसा बनाना  है , जब दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा हो जाए तब उसमें चीनी मिलानी है ,जब चीनी गल जाए तब उसके बाद एक - 2 मिनट और दूध को पकाना है और गैस बंद कर देना है और इसे ठंडा होने देना है जब तक यह ठंडा हो रहा है, हम लीची को छीन लेंगे और उसके अंदर से बीज निकाल लेंगे छिली हुई लीची को दो भागों में कर लेंगे एक भाग को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लेंगे और दूसरे भाग को बारीक बारीक टुकड़ों में कर लेंगे अब  लीची पेस्ट और लीची के टुकड़ों को बनाई गई रबड़ी
( हल्की गर्म) में मिक्स कर लेंगे l
और जब यह ठंडा हो जाए तब इसे कुल्फी मोल्ड में डाल कर केसर पत्ती और बदाम से सजा देंगे फिर फ्रीजर में 5-7 घंटे जमने रख देंगे जब कुल्फी जम जाए तो मोल्ड से निकाल कर सर्विंग प्लेट में सर्व कर देंगे l
तैयार है लीची से बनी हुई कुल्फी l
लीची में विटामिन ए ,बी और सी प्रचुर मात्रा में होता है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib