सामग्री :-
मैंगो मफिंस के लिए:-
एक कप मैदा ,एक कप पाउडर शुगर ,एक कप दूध ,एक कप मैंगो पल्प ,1/4 कप तेल /बटर, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर,1/2 बेकिंग सोडा I
गार्निशिंग के लिए:-
अनार के दाने ,कटा हुआ मैंगो /आम ,नींबू का रस , स्कूप वनीला आइसक्रीम I
विधि:-मैदा में बेकिंग सोडा ,बेकिंग पाउडर और पाउडर शुगर डालकर अच्छे से मिला लेंगे और फिर उसमें धीरे-धीरे करके दूध मिलाएंगे ,कोशिश करेंगे कि एक ही तरफ चलाते हुए मिलाएंगे और अब इसमें मैंगो पल्प भी मिला देंगे , अब तेल भी मिला देंगे और अब मफिंस ट्रे को ग्रीस करेंगे। माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर प्रीहिट कर लेंगे अब ट्रे में बैटर डाल देंगे , 25 मिनट के लिए मफिंस को बेक करेंगे , ट्रे को माइक्रोवेव से निकालेंगे और मफिंस को ठंडा होने देंगे I
जब तक मफिंस ठंडे होते हैं हम एक बाउल में अनार के दाने ,कटे हुए आम और नींबू का रस मिला लेंगे ,फिर एक स्कूपर की सहायता से मफिंस को स्कूप कर लेंगे, और उसमें आम और अनार से बनाया हुआ मिश्रण डाल देंगे और उसके ऊपर आइसक्रीम रख देंगे फिर थोड़े से अनार के दाने आइसक्रीम पर डालकर सजा देंगे I
तैयार है मैंगो आइसक्रीम मफिंस I
नोट:- 25 मिनट के बाद मफिंस को चाकू या टूथपिक डालकर चेक कर लेंगे की मफिंस तैयार हुए या नहीं, अगर नहीं हुए हो तो एक-दो मिनट के लिए 180 डिग्री पर मफिंस को और बैक करेंगे I
मफिंस को ठंडा होने के बाद ही मफिन ट्रे से निकालेंगे I
जब मफिंस सर्व करें तब ही उस पर आइसक्रीम और मिश्रण डालें ,पहले से नहीं I
No comments:
Post a Comment