सामग्री
ठंडी रोटी : 2
उबले हुए आलू : 1
ककड़ी कटी हुई : 1
टमाटर कटे हुए : 1
धनिया चटनी : 2 चम्मच
पुदीना चटनी : 2 चम्मच
इमली चटनी : 2 चम्मच
दही : 2 चम्मच
नमकीन : 2 चम्मच
चाट मसाला /नमक ,मिर्ची : 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर : 1/2 चम्मच
हरी मिर्ची बारीक कटी हुई : 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती कुछ
विधि :
रोटी चाट बनाने के लिए सबसे पहले
हम सभी वेजिटेबल्स को बारिक बारिक काट लेंगे
दही को भी अच्छे से घोल लेंगे
अब ठंडी रोटी को मनचाहे टुकड़ों में कर लेंगे, मैंने लेयर्स और नाचोज शेप में कांटा है
अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और उसमें रोटी के टुकड़ों को करारा होने तक तल लेंगे ,
और इन्हें निकाल लेंगे एक टिशू पेपर लगी प्लेट पर जिससे की एक्स्ट्रा तेल निकल जाए ,
अब सबसे पहले रोटी के टुकड़ों को एक प्लेट पर सजाएंगे ,फिर उस पर डालेंगे उबले हुए मसाला आलू , अब उस पर डालने कटी ककड़ी ,अब डालेंगे टमाटर कटे l
उसके बाद डालेंगे फेटा हुआ दही , फिर डालेंगे बारी-बारी से तीनों तरह की चटनी , उसके ऊपर डालेंगे बीकाजी नमकीन , फिर डालेंगे चाट मसाला/नमक मिर्च,
डालेंगे हल्का सा भुना जीरा पाउडर , फिर वापस रोटी के टुकड़े से सजाएंगे और उसके ऊपर डालेंगे थोड़ा सा धनिया और मिर्च तैयार है हमारी रोटी चाट/भेल l
खास : तली हुई रोटी को आप ठंडा करके एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं और महीने भर तक खा सकते हैं इन्हें चाय के साथ भी खाया जा सकता है और सफर में भी ले जा सकते हैं और थोड़ी-थोड़ी निकालकर जब मर्जी हो तब चाट भी बना सकते हैं l
No comments:
Post a Comment