Post Page Advertisement [Top]

पान चूरमा केक* 
 *सामग्री : -* 
 *आटा बनाने के लिए :-* 
आटा : एक प्याला(150 ग्राम)
सूजी  : एक प्याला(150 ग्राम)
देसी घी : 3 - 4 चम्मच
गुलकंद : 2 चम्मच
पान के पत्ते : 2 पिसे हुए
हरा फूड कलर : 8 - 10 बूंदे
 *चूरमे के लिए : -* 
तैयार चूरमे का बूर : बूर पूरा
बूरा : 2 प्याला
देसी घी : 1/2 प्याला
मावा : 1/2 प्याला
पान के पत्ते : 2 क्रश किए हुए
बदाम कतरन : 8 - 10
पिस्ता कतरन : 10 - 12
इलायची पाउडर : 4 - 5
हरा फूड कलर : 1 चम्मच
 *केक बनाने के लिए : -* 
तैयार चूरमा
आधा प्याला मावा
आधा प्याला गुलकंद
पान के पत्ते टुकड़ों में
पान की चटनी
टूटी फूटी लाल रंग की

 *चूरमा बनाने की विधि : -* 
 *आटा लगाने की विधि: -* 
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में डालेंगे हम आटा और सूजी और उसमें डालेंगे देसी घी मोईन के लिए डालेंगे गुलकंद, क्रश किए हुए पान के पत्ते डालेंगे, डालेंगे हरा फूड कलर और पानी की सहायता से इसका सख्त आटा बना लेंगे,आटे को आधे घंटे के लिए ढक्कन भीगने रख देंगे, आधा घंटा बाद भीगे हुए आटे से बना लेंगे छोटे-छोटे मुठिया इनको रखेंगे ग्रीस की हुई माइक्रोवेव ट्रे में और जब तक यह कर रहे थे हमने माइक्रोवेव को 200 डिग्री पर प्रीहिट कर लिया था अब माइक्रोवेव देखो 30 से 35 मिनट यह जब तक मुठिया सीख ना जाए रखेंगे माइक्रोवेव में मुझे लगे हैं 35 मिनट इन्हें सेकने में
बने हुए मुठिया को टुकड़ों में तोड़ लेंगे और ठंडा होने देंगे फिर इन्हें मिक्सी में बूर होने तक फीस लेंगे
और छान लेंगे अगर कुछ मोटे टुकड़े रह जाए तो वापस से मिक्सी में पीस लेंगे तैयार हो गया है चूरमा बूर, अब इस बार में मिलाएंगे बारी बारी से बुरा ,देसी घी, पान के पत्ते का चूरा, हरा फूड कलर, बादाम कतरन, पिस्ता कतरन ,इलायची 
अब इसे या तो इसी तरीके से सर कर देंगे और आप चाहें तो इसे लड्डू बनाकर या किसी भी शेप में सर्व कर सकते हैं l
मैंने इसे बनाया है केक के रूप में और मफिंस के रूप में उसके लिए 
मैंने लिया एक कांच का बाउल उसमें सबसे पहले देसी घी ग्रीस करेंगे फिर उसमें डालेंगे करीब आधा इंच चूरमा की  लेयर फिर लगाएंगे 1 लेयर गुलकंद से फिर वापस से चूरमा की लेयर लगाएंगे और अब लगाएंगे मावे की लेयर वापस चूरमा के लिए लगाएंगे और बाउल में अच्छा सा दबाकर सेट कर देंगे आधा घंटे के लिए फ्रीज में सेट होने रख देंगे 
आधे घंटे बाद इसे निकाल लेंगे प्याले में से और उसके बाद में इसे सजा देंगे पान के पत्तों से ,पान की चटनी से और टूटी फ्रूटी से
तैयार है हमारा चूरमा पान केक
और इसी तरीके से हमने मफिंस भी बनाए हैं l
 *यह चूरमा 4 से 5 लोगों के लिए है*

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib